दूसरे चरण के चुनाव मे इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण के हुए मतदान में जनमत किसे सत्ता के सिंहासन पर पहुंचायगा यह तो 4 जून को आनेवाले परिणाम से पता चलेगा पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
26 अप्रैल (शुक्रवार) को हुए दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुए और इस मतदान मे यू तो 1, 202 उम्मीदवार हैं पर जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा ईवीएम मे कैद हुई है उनमें राहुल गांधी, हेमा मालिनी, शशि थरूर, अरूण गोविल, केसी बेेणुगोपाल, रणवीर सिंह भाटी, तेजस्वी सूर्या, वैभव गहलोत और राजीव चद्रशेखर के नाम शामिल हैं। हालांकि इस दूसरे चरण के चुनाव मे मुख्य फोकस केरल पर रहा। यह राज्य वामपंथ का गढ़ है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दांव लगा रखा है।
एक्ट्रेस से नेता बनीं हेमा मालिनी राजनीति में दो दशक पूरे कर लिए हैं।  इनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह से है। दूसरे हैं शशि थरूर जो केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार सांसद रह चुके हैं। एक बार फिर से उनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है। शशि थरूर पूर्व राजनयिक हैं और भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ है। वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे से हार गए थे। इस चुनाव में उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर से है। तीसरे नबर पर हैं राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से सबसे मुख्त चेहरा। वह गांधी परिवार से आते है। वह केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्र और सीपीएम की एनी राजा के खिलाफ वायनाड सीट ले चुनावी मैदान में हैं। चौथे नबर पर हैं साल 1987 में रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाकर जनमानस के ह्रदय में बसने वाले एक्टर अरुण गोविल जिसे बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा है। मेरठ उनका गृह नगर है। अरुण गोविल का मुकाबला यहां सपा और बीएसपी उम्मीदवारों से है। पाचवें नम्बर पर हैं पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। इस बार आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला मामले में वह पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं और अब वह चुनावी मैदान में हैं। केसी बेेणुगोपाल अलाप्पुझा से दो बार सांसद  रह चुके हैं का इस बार मुकाबला एएम आरिफ (सीपीएम)  और शोभा सुरेंद्रन (बीजेपी) से है। रणवीर सिंह भाटी राजस्थान की बाड़मेर से का मुकाबला समाजवादी पार्टी के नेता कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मेदा राम बेनीवाल से है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.