आमिर खान बनेंगे “डॉन”
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान इन दिनों लाइमलाइट में हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत करने के साथ ही आमिर ने कई बातों का खुलासा किया था। वह अपने मजाकिया अंदाज के अलावा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 9 साल पहले “जाने तू या जाने ना” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म आमिर खान के डायरेक्शन में ही बनी थी। हालांकि, कुछ वर्षों के बाद इमरान ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। मगर सामने आई जानकारी के अनुसार, इमरान अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें री लॉन्च करने की जिम्मेदारी आमिर खान ने ही संभाली है। आमिर खान ” हैप्पी पटेल” नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस मूवी के लीड एक्टर इमरान खान होंगे। ये फिल्म इमरान के कमबैक के साथ ही उनके रुके हुए करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाने का भी काम कर सकती है। आमिर न सिर्फ ये मूवी बनाएंगे, बल्कि एक्टिंग भी करेंगे। हैप्पी पटेल कॉमेडी फिल्म होगी। इस मूवी में आमिर खान कैमियो करते देखे जा सकते हैं। उनका रोल डॉन का होगा। डॉन बॉलीवुड में पॉपुलर कैरेक्टर है। अमिताभ बच्चन के बाद शाह रुख खान ने इस रोल को प्ले कर वाह-वाही लूटी थी। अब इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम जुड़ने वाला है।
