“जॉली एलएलबी 3” फिल्म की शूटिंग 30 अप्रैल से

अजमेर। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अशरद वारसी जल्द की अजमेर में दलीलें देते नजर आएंगेण् इसके लिए अजमेर मंडल रेल कार्यालय में सैट बनाया जा रहा हैण् शूटिंग के लिए फिल्म स्टार्स का पहुंचना शुरू हो गया हैण् फिल्म अभिनेता अशरद वारसी अजमेर पहुंच गए हैंण् उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचकर फिल्म के लिए दुआ मांगीण् अशरद प्रशंसकों से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाए दरगाह बाजार से पैदल पैदल दरगाह जियारत करने पहुंचे।
अशरद वारसी ने मजार शरीफ पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर फिल्म की कामयाबी की दुआ मांगी।  उन्हें दरगाह के खादिम सैयद जियाउद्दीन चिश्ती ने जियारत कराई, उसके बाद अरशद वारसी अंजुमन कमेटी पंहुचे। वहां थोड़ी देर के लिए बैठे फिर दरगाह शरीफ से निकल गए। इस दौरान उन्होंने किसी से भी बातचीत नहीं की। रेल अधिकारियों के अनुसार जॉली एलएलबी 3 फिल्म अजमेर के डीआरएम ऑफिस में 30 अप्रेल से शुरू होगी।जानकारी के अनुसार जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग अजमेर मण्डल रेल कार्यालय 30 अप्रेल से 13 मई तक चलेगी। फिल्म की शूटिंग के लिए डीआरएम ऑफिस बिल्डिंग में सेट तैयार किया जा रहा है। अजमेर के डीआरएम ऑफिस परिसर में अदालत परिसरए कोर्ट रूम और मंदिर का सेट तैयार किया जा रहा है।  सेट पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक.दूसरे से सवाल जवाब करेंगे।  इस दौरान अन्य स्टार कास्ट भी उनके साथ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.