पीएम मोदी नेे इंडी गठबधन पर साधा निशाना
पलामू। पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोजपुरी और मगही अवतार निकलकर सामने आया है। दरअसल पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक पकड़ने के साथ ही नीलांबर पीतांबर की धरती पलामू को प्रणाम किया। उसके बाद भोजपुरी और मगही को मिक्स कर स्थानीय भाषा में कहा रउवन सबके प्रणाम, गोड़ लागत ही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वाक्य के साथ ही पूरी सभा तालियों से गूंज उठी और जय श्री राम के नारे लगने लगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वाक्य भोजपुरी और मगही को मिलकर बनी है जो पलामू के इलाके में बोली जाती है। पलामू में बोले जाने वाली इस भाषा को पलमुआ बोली भी कहा जाता है। पहली बार मंच से किसी बड़े नेता ने स्थानीय लोगों को संबोधन के लिए पलमुआ बोली का इस्तेमाल किया है। पलमुआ बोली को भी झारखंड सरकार ने अपनी सूची में शामिल किया है।पलामू के इलाके में भोजपुरी और मगही का प्रभाव है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लवली गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जैसे ही स्थानीय भाषा में शब्द बोले लगा कि कोई अपने बीच का आदमी बोल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्थानीय शब्द सुनने के बाद मन गदगद हो गया और लोग उत्साहित हो गए।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकवादी घटनाएं होती थी। कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को लव लेटर भेजकर अमन चैन की बात किया करती थी। कांग्रेस सरकार अपने को कमजोर समझती थी। जब आपने अपने वौट की ताकत से भाजपा की सरकार बनायी तो पाकिस्तान की यह हालत हो गई कि अब वह दुनिया में बचाओ बचाओ चिल्ला रहा है क्योंकि भाजपा के शासनकाल में लगातार आतंकवादी मारे जा रहे है। आज का ये नया भारत घर मे धुसकर मारता है। पाकिस्तान में आज दुआ मांगी जा रही है कि कांग्रेस के शहजादे की सरकार बने और वो पीएम बने लेकिन आज का ये सशक्त भारत चाहता है कि एक मजबूत सरकार बने जो देश में अमन चैन के साथ ही सबकी विकास की बात करेे।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मोदी की आंसुओं मे खुसी ढुढते हैे। पीएम ने कहा कि मैनेे तो गरीबी का जीवन जिया है इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याणकारी योजना की प्रेरणा मेरे जीवन के अनुभव ही है। अब लाभार्थियों को जव इस योजना का लाभ उठाते देखते हैं तो खुशी के मारे मेरे आंखें में आंसु निकल आते है। मोदी ने कहा कि एक कहाबत है जिनके पांव न फटे बिवाई वो क्या जाने पीर पराई। कांग्रेस के शहजादे की यही हालत है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इडी गठबंधन वाले लोग एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन लेना चाहते है। उन्होंने कहा कि जब हमारा संधिधान का निर्माण हो रहा था तो संबिधान निर्माताओं ने मिलकर यह तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा लेकिन अब कांग्रेस-जेएमएम,, आरजेडी, सभी मिलकर आदिवासियों, दलितों और पिछडो के आरक्षण में सेंध लगाकर धर्म केे आधार पर यह आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते है। कांग्रेस बोल रही है और जेएमएम आरजडी ने इस मसले पर चुप्पी साध अपनी सहमति दे रखी है।
