अब केजरीवाल पर कसेगा एनआइए का शिकंजा

दिल्ली के उपराज्यपाल ने की जांच की सिफारिश

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबते कम होने का नाम नही ले रही। ताजा धटनाक्रम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ष्सिख फॉर जस्टिसष् से राजनीतिक धन प्राप्त करने के मामले की जांच के लिए यह सिफारिश की गई है।
दरअसल एलजी को विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से एक शिकायत मिली थी जिसमें अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप लगाया गया था कि आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को भड़काने के लिए खालिस्तानी आतंकी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे। इसी शिकायत के आधार पर एलजी ने एनआईए जांच की सिफारिश की है।। चूंकि यह शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से प्राप्त डोनेशन का मामला है इसलिए इसकी गहन जांच ;इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच द्ध की जरूरत है। एलजी ने अपनी सिफारिश में केजरीवाल द्वारा इकबाल सिंह को जनवरी 2014 में लिखी एक चिट्ठी का हवाला दिया है जिसमें यह जिक्र किया गया है कि आप सरकार ने पहले ही राष्ट्रपति से भुल्लर की रिहाई की सिफारिश की है। भुल्लर की रिहाई की मांग को लेकर इकबाल सिंह जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। केजरीवाल की चिट्ठी मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म कर लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.