पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज


नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली स्थित एम्‍स अस्‍पताल में कोरोना वायरस वैक्‍सीन की पहली खुराक ली। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दी। उन्‍होंने ट्वीट किया मैने एम्‍स में कोविड 19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली।

उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं वे इसे जरूर लें। आइए हम सब साथ मिलकर भारत को कोविड 19 मुक्त बनाएं। पीएम मोदी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन वैक्‍सीन लगवाई है। बता दें कि कोवैक्सिन नामक टीके को भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है।
पीएम मोदी को कोरोना वैक्‍सीन देने वालीं सिस्टर पी- निवेदा ने बताया कि पीएम मोदी को भारत बायोटेक की कोविड 19 की पहली डोज दी गई है। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी। वैक्‍सीनेशन के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि हम कहां से हैं। टीका लगने के बाद उन्‍होंने कहा लगा भी दीए पता ही नहीं चला। पुदुचेरी की सिस्टर पी- निवेदा ने पीएम मोदी को कोविड 19 भारत बायोटेकद् वैक्‍सीन की खुराक दी। एम्स निदेशक डॉ- रणदीप गुलेरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.