उपराष्ट्रपति ने भी लगवाई वैक्सीन

नई दिल्ली। पीएम मोदी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि आज मैने चेन्नई के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली। अगली खुराक 28 दिन बाद लगाई जाएगी।टीकाकरण के इस चरण के पात्र सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि कोरोना वायरस के विरुद्ध अभियान में आगे बढ़ कर शामिल हों और टीका लगवाएं।
