पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एयरपोर्ट पर रोका


हैदराबाद। चुनाव अभियान के लिए चित्तूर जा रहे टीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को रेनीगुंटा में तिरुपति एयरपोर्ट पर रेनीगुटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीडीपी नेता तिरुपति एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गए।

धरने पर दो घंटे तक बैठे चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति एयरपोर्ट से बाहर जाने पर रोक दिया गया और एक नोटिस थमा दिया गया। रेनीगुंटा सब डिवीजनल पुलिस अफसर ने उन्हें नोटिस दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस से अपील की कि उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया जाए, हालांकि काफी विनती करने के बाद भी उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। इसपर नायडू और पुलिस में काफी चर्चा भी हुई। इसके बाद चंद्रबाबू नायडू तिरुपति एयरपोर्ट के अंदर ही फर्श पर धरने पर बैठे गए।
बता दें कि तिरुपति में उपचुनाव होने वाला है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया हो। इससे पहले भी एक बार नायडू को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था जिसके बाद एयरपोर्ट पर काफी विवाद हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.