पीएम मोदी ने छठ महापर्व की बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व की शुरुआत पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके लोगों को बधाई दी।
उन्होंने पोस्ट में कहा कि महापर्व छठ में आज नहाय- खाय के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विशेष रूप से सभी व्रतियों को मेरा अभिनंदन। छठी मइया की कृपा से आप सबका अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो यही कामना है।
गौरतलब है कि लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार को नहाय- खाय के साथ हो गई है। छठ के पहले दिन व्रती नर.नारियों ने अंतःकरण की शुद्धि के लिए नहाय- खाय के संकल्प के तहत नदियों. तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण करके इस व्रत को शुरू किया। सुबह से ही गंगा नदी,  तालाब,  पोखर आदि में व्रती स्नान करते देखे गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.