पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम होने के आसार
नई दिल्ली। वैश्विक अस्थिरता के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में भी भारी उतार.चढ़ाव देखा जा रहा है। ओपेक प्लस देशों ने फिलहाल कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी का फैसला टाल दिया है। इससे कच्चे तेल के दाम में मजबूती देखी जा रही है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 75. 21 डॉलर प्रति बैरल है। ब्रेंट क्रूड की कीमत में 2. 71ः की बढ़ोतरी हुई है और यह 75. 08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैए जबकि डब्ल्यूटीए की कीमत मामूली गिरावट के साथ 71. 42 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल के 70 डॉलर के करीब पहुंचने पर उम्मीद की जा रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये की कटौती हो सकती है पर कीमतों में स्थिरता न होने से अभी पेट्रोलियम कंपनियां दरों में बदलाव नहीं कर रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94. 77 रुपयेध्लीटर व डीजल 87. 67 रुपये लीटर पर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103. 44 रुपये लीटर व डीजल 89. 97 रुपये लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104. 95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100. 85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92. 44 रुपये प्रति लीटर है।
