धनखड़ ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरु नानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को यहां जारी संदेश में कहा कि गुरु नानक देव का जीवन प्रबोधन का परिचायक है जो हमें आध्यात्मिक संपन्नता,  समानता,  करुणा और मानवता की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस शुभ अवसर पर आइए हम गुरु नानक देव जी के शाश्वत ज्ञान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर सत्य,  सद्भाव और सभी प्राणियों की एकता के सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करें। श्री धनखड़ ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षा हमें एक समावेशी और समृद्ध भारत के निर्माण में अथक प्रयास करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.