दिविस चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,  जेपी नड्डा और योगी आदित्यानाथ सहित अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल,  शिवराज सिंह चौहान के नाम भी शामिल है। इस सूची में कई फिल्मी सितारे  मनोज तिवारी,  दिनेश लाल यादव (निरहुआ),  हेमा मालिनी,  रवि किशन,  हंसराज हंस,  स्मृति ईरानी जैसे फिल्मी सितारों के नाम भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में 05 फरवरी को मतदान होगा और 08 फरवरी को मतगणना होगी। भाजपा ने अब तक 59 उम्मीदरों के नाम घोषित किये हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची निम्नलिखित प्रकार से हैं ” – नरेन्द्र मोदी,  जगत प्रकाश नड्डा,  राजनाथ सिंह,  अमित शाह,  नितिन गडकरी,  पीयूष गोयल,  शिवराज सिंह चौहान,  मनोहर लाल खट्टर,  धर्मेन्द्र प्रधान,  सरदार हरदीप सिंह पुरी,  गिरिराज सिंह,  योगी आदित्यनाथ,  देवेंद्र फडणवीस,  हिमंत बिस्वा सरमा,  डॉ. मोहन यादव,  पुष्कर सिंह धामी,  भजन लाल शर्मा,  नायब सिंह सैनी,  वीरेंद्र सचदेवा,  बैजयंत जय पांडा,  अतुल गर्ग,  डॉ. अकला गुर्जर,  हर्ष मल्होत्रा,  केशव प्रसाद मौर्य,  प्रेम चंद बैरवा,  सम्राट चौधरी,  हंसराज हंस,  मनोज तिवारी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  योगेन्द्र चंदोलिया,  कमलजीत सहरावत,  प्रवीण खंडेलवाल,  बांसुरी स्वराज,  स्मृति ईरानी,  अनुराग ठाकुर,  हेमा मालिनी,  रवि किशन,  दिनेश लाल यादव (निरहुआ), सरदार राजा इकबाल सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.