प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ
इलाज के लिए पहुंचाई गईं मुंबई

नई दिल्ली। भोपाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। कोकिलाबेन अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। सांसद के ऑफिस ने यह जानकारी दी है।
बता दें कि एक महीने में दूसरी बार साध्वी प्रज्ञा को एडमिट होना पड़ा है। इससे पहले 19 फरवरी को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं दिसंबर में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें दिसंबर में भी एम्स में भर्ती कराया गया था। साध्वी प्रज्ञा 2008 मालेगांव बम धमाकों में आरोपी हैं। इस ब्लास्ट में 10 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे। स्वास्थ्य के आधार पर 2017 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें जमानत दे दी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें भोपाल से उम्मीदर बनाया और वह चुनाव जीतने में सफल रही। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को उन्होंने 3.6 लाख से अधिक मतों से हराया।
