दीक्षित ने अपनी हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नयी दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपनी हार के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया और कहा कि वह समझ नहीं पाये थे कि जनता बदलाव चाहती है।
श्री दीक्षित ने ट्वीट कर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने उन्हें टिकट देकर उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी हार हुई और यह अपमानजक हार है लेकिन इसके लिए कोई और नहीं बल्कि सिर्फ वही व्यक्तिगतरूप से जिम्मेदार हैं। उनका यह भी कहना था कि उन्होंने और उनके साथ के कार्यकर्ताओं ने दिनरात परिश्रम किया लेकिन वे जनता की भावनाओं को नहीं पहचान सके।
श्री दीक्षित ने कहा कि मैं इस चुनाव में मुझ पर दिखाए गए विश्वास और मुझे दिए गए अवसर के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। नई दिल्ली सीट पर इस अपमानजनक हार के लिए मैं और केवल मैं ही व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हूं। दिल्ली के मतदाता बदलाव चाहते थे और मैं इस भावना पर खरा नहीं उतर सका। मैं इस चुनाव में दिन.रात काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और कई स्वयंसेवकों को दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूंए जिन्होंने आज भी कांग्रेस को वोट दिया। भले अनेकों का मुझे वोट नहीं मिला हो लेकिन नई दिल्ली के निवासियों ने चुनाव के दौरान मुझे जो प्यार और सम्मान दिया उसके लिए विशेष धन्यवाद।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.