इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में नजर आएंगे बुमराह
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दास गुप्ता का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। बता दें किए लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1.2 से पिछड़ गई है।
मौजूदा सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने स्पष्ट कर दिया था कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। मशहूर कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि तेज गेंदबाज को चौथे टेस्ट में खेलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तीसरे और चौथे मैच के बीच मिलने वाले आठ दिनों के ब्रेक का भी जिक्र किया। पूर्व खिलाड़ी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा. श्बिल्कुल जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट में खेलेंगे। मैंने अफवाहें सुनी हैं कि उनके लिए पहले, तीसरे और पांचवें टेस्ट में खेलने की योजना थी, लेकिन अब जब भारत 1-2 से पीछे है तो चौथा टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। आप निश्चित रूप से चाहेंगे कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज खेले। दोनों टेस्ट मैचों के बीच आठ दिन का अंतर है। यह देखना बाकी है कि चौथे टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट अभी भी प्रासंगिक है या नहीं लेकिन चौथे टेस्ट की प्रासंगिकता काफी है।
