खरगे, सोनिया ने करगिल नायकों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग}  की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को बरसो तक भारत के इतिहास में वीरता का स्वर्णिम अध्याय बताया और कहा कि उनकी विरासत अमर है और वह आने वाली पीढ़ियों को गर्व और सम्मान के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर हम अपने सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों,  पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सभी साथी भारतीयों को हार्दिक बधाई देते हैं। हम अपने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन और सलाम करते हैं जिन्होंने करगिल युद्ध में हमारी मातृभूमि की बहादुरी से रक्षा की। उनका अदम्य साहस और वीरता हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.