एसबीआई को 3 महीने में 19,160 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने चालू वित्वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक में बंपर मुनाफा कमाया है। बैंक ने शुक्रवार को अपने तिमाही रिजल्ट सार्वजनिक किए और उसका मुनाफा देखकर एक्सपर्ट भी हैरान रह गए। एसबीआई ने पहली तिमाही में 19 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।
एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका चालू वित्तवर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 19,160 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। बैंक का गत वित्तवर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 17,035 करोड़ रुपये रहा था। भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल कमाई बढ़कर 1,35,342 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 1, 22, 688 करोड़ रुपये थी।
