मनोज बाजपेयी हुए कोरोना वायरस का शिकार

रोकी गई फिल्म की शूटिंग


एक साल गुज़र जाने के बाद भी कोरोना वायरस का ख़तरा अभी टलने का नाम नहीं ले रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से कोविड के केस फिर बढ़ने खबरें आ रही हैं। इस बीच खबर है कि बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। एक अंग्रेजी दैनिक के मुताबिक मनोज बाजपेयी की टीम ने इस खबर की पुष्टि की है कि एक्टर का कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मनोज फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म डिस्पैच की शूटिंग कर रहे हैं जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है।

एक्टर की टीम ने बयान जारी कर कहा कि डायरेक्टर के कोविड 19 का शिकार होने के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता और डायरेक्टर के कोविड संक्रमित होने के बाद फिल्म की शूटिंग को कुछ महीनों के लिए रोक दिया गया है। फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.