आलिया भट्ट को आ रही रणबीर कपूर की याद

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को मिस कर रही है। रणबीर कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर रखा है। अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा श्मैं बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की डबिंग कर रहे हैं। हालांकि रणबीर कपूर के घर पर क्वारंटाइन होने के चलते फिलहाल इसे रोक दिया गया है। इसके पहले रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनका बेटा कोरोना वायरस से पीड़ित है और वह घर पर क्वारंटाइन में है। उन्होंने कहा था श्आप की चिंताओं के लिएआप की चिंताओं के लिए धन्यवाद। रणबीर कपूर का कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसकी दवाई चल रही है। वह ठीक हो रहा है और वह घर पर ही है।
