सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक फीकी


नई दिल्ली। शुक्रवार को सोना, चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 291 रुपये घटकर 44,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बाद देश में सोने की कीमतें कम हो गईं।

पिछले कारोबार में यह 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी भी 1,096 रुपये सस्ता होकर 65,958 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबार में यह 67,054 रुपये प्रति किलो रही थी। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 पर खुला।कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 776 रुपये की गिरावट के साथ 66,769 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 776 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,769 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,444 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत की हानि के साथ 25.77 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 362 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,004 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.