दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग

नई दिल्ली। दिल्ली.देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में शनिवार को आग लग गई जिससे हड़कंप मच गयाण् हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में कासरो में आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर बोगी को अन्य बोगियों से अलग कर दिया गया और यात्रियों को ट्रेन से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन पहुंच गई है।
बताया जा रहा है बोगी में 30 से अधिक लोग सवार थे। घटना शनिवार दोपहर 12.20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाने का काम किया और ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराने का काम किया गया।
