बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय : बृजभूषण
बहराइच। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में भाजपा और नीतीश गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।
बहराइच में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा सांसद से मदद की गुहार लगाए जाने के मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह उनका घरेलू मामला है। यह मामला एक बलिया में और दूसरा बिहार में चल रहा है। कुछ आपसी बातचीत भी चल रही है और जहां तक उन्हें जानकारी है दो-दो जगह यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लखनऊ में आकर जो दृश्य दिखाई दिया वह किसी षड्यंत्र का हिस्सा लगता है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने के मामले में उन्होंने कहा कि यह किसी सिरफिरे का काम है। बच्चों के कार्यक्रम में अध्यात्म की बात करने पर उन्होंने कहा कि बच्चों के कार्यक्रम में वे जब भी जाते हैं लगभग 22-24 सालों से यही बात करते हैं। राजनीतिक कार्यक्रम में वे राजनीतिक बातें करते हैं। सांसद से यह पूछे जाने पर कि क्या आने वाले समय में उनकी राजनीति से अलग अध्यात्म की ओर जाने की छवि दिखाई पड़ेगी, उन्होंने कहा कि वे गड़बड़ आदमी पहले भी नहीं थे। अगर गड़बड़ होते तो यहां तक न पहुंच पाते। अगर उनकी विचारधारा गलत होती तो यहां तक न पहुंचते।
