विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को भारत और अंगोला सहमत

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और अंगोला के बीच साझेदारी को परस्पर विश्वासए सम्मान तथा साझा विजन पर आधारित बताते हुए विभिन्न द्विपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
अंगोला की यात्रा पर गई सुश्री मुर्मु ने रविवार को लुआंडा में अंगोला के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का नेतृत्व किया। बातचीत से पहले अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको ने सुश्री मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। आमने.सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरानए दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।
सुश्री मुर्मु ने कहा कि भारत और अंगोला के बीच साझेदारी आपसी विश्वासए सम्मान और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए एक साझा विजन पर आधारित है। उन्होंने अंगोला के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे विकास प्रयासों पर खुशी व्यक्त की। राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बढ़ते ऊर्जा व्यापार साझेदारी पर ध्यान दिया और कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकीए कृषिए स्वास्थ्यए रक्षाए बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच आदान.प्रदान सहित नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापार और निवेश संबंधों में और विविधता लाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देश विभिन्न द्विपक्षीय क्षेत्रों के साथ.साथ भारत.अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के व्यापक ढांचे के तहत सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करते रहने पर भी सहमत हुए। इस मौके पर मछली पालनए एक्वाकल्चर और समुद्री संसाधनों में सहयोगए और कांसुलर मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापनों का आदान.प्रदान किया गया।
राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस और ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस में शामिल होने के अंगोला के फैसले का स्वागत किया। अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको ने लुआंडा में राष्ट्रपति भवन में सुश्री मुर्मु के सम्मान में भोज का आयोजन किया। सुश्री मुर्मु शनिवार शाम अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा के पहले चरण में अंगोला के लुआंडा पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है। इस राजकीय यात्रा में राष्ट्रपति के साथ जल शक्ति और रेलवे राज्य मंत्री वीण् सोमन्ना और संसद सदस्य प्रभुभाई नागरभाई वसावा और डीण् केण् अरुणा भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.