मिजोरम-लद्दाख का जल जीवन को लेकर केंद्र से समझौता

नई दिल्ली। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, संवहनीय और समुदाय आधारित बनाने के लिए मिजोरम और लद्दाख ने केंद्र सरकार के साथ सुधार-आबद्ध समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस करार में ग्राम पंचायत आधारित सेवा.केंद्रित और जन भागीदारी वाले मॉडल से जल प्रबंधन में स्थानीय भागीदारी बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इससे संचालन एवं रख-रखाव के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार भी लागू किए जाएंगे।
जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की आभासी उपस्थिति में हुए इस समझौते के दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल 2028 तक हर घर जल लक्ष्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मिजोरम की प्रगति की सराहना करते हुए लद्दाख में तेजी से कार्यान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.