देश में स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन अगस्त से

नई दिल्ली। भारत में इस साल अगस्त से रूस की स्पुतनिक वी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। रूस में भारत के राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सितंबर.अक्टूबर तक भारत में स्पूतनिक वी के 85 करोड़ (850 मिलियन) डोज का प्रोडक्शन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का 65 से 70 फीसदी तक स्पुतनिक वी का उत्पादन भारत में होगा। वहीं उन्होंने बताया कि भारत की जरूरतें पूरी होने के बाद रूस इसका एक्सपोर्ट दूसरे देशों में भी करेगा।
कोविशिल्ड कोवैक्सीन के अलावा स्पुतनिक वी कोरोना की तीसरी वैक्सीन है जिसे भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के हालात नियंत्रण में आ रहे हैं। वहीं ब्लैक फंगस को लेकर भी भारत रूस के संपर्क में है जिससे इस बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां मंगाई जा सके। रूस की सॉवरन वेल्थ फंड, रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड इस वैक्सीन के लिए फंडिग करती है। खास बात ये है कि उसने भारत की 5 पांच कंपनियों से इसके प्रोडक्शन के लिए समझौता किया है। भारत को अभी तक स्पूतनिक वी की 2,10,000 डोज मिल चुकी है। वहीं मई के अंत तक 30 लाख डोज और मिलेगा जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं जून तक यह संख्या बढ़कर 50 लाख डोज हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.