सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 उग्रवादी ढेर

दिफू ( असम) । असम में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए। सारे उग्रवादी सिक्स डिमासा नेशनल लिबरेशन सेना के बताए गए हैं। एक वरिेष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मुठभेड़ असम.नागालैंड सीमा के पास हुआ। मुठभेड़ पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षाबलों के साथ उग्रवादी के आमने.सामने हुई।
उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की जानकारी मिलते ही संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स की एक टीम द्वारा जिला पश्चिम कार्बी आंगलोंग में अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस ;एएसपीद्ध प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में किया गया। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई जिसमें गैरकानूनी संगठन के 6 उग्रवादी को मिचिबेलुंग क्षेत्र में मार गिराया गया।  उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मिचिबैलुंग में तलाश अभियान अब भी जारी है। एनकाउंटर के बाद अभियान जारी है।
उधर एक अन्य घटना में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड (खापलांग-युंग अंग) के संदिग्ध उग्रवादियों के साथ अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे लोग असम राइफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ का ब्योरा जुटा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों के लोंगवी गांव के पास जुटे होने की गुप्त सूचना पर सक्रियता बरतते हुए असम राइफल्स ने शनिवार सुबह में अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर नजदीक के सेना अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.