इन-फा तूफान की दस्तक से थमा चीन

शंघाई। तूफान इन-फा ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले सभी एयरलाइनों की उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद कर दिया गया। साथ ही लोगों से घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। सरकारी टीवी ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दी। उसने 250.350 मिलीमीटर 10 से 14 इंच तक बारिश का अनुमान जताया है। इससे पहले तूफान से ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 से लेकर 191 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानें रद होने की आशंका है। शंघाई ने पार्को और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिण.पश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी उड़ानों को रद कर दिया है। शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूलए बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया। इस बीच मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। इसके अलावाए चीन के शांग्झी प्रांत में अनवरत वर्षा और बाढ़ के कारण लियोनान काउंटी में 146 गांवों के करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले इस प्रांत में बाढ़ से चीन को 13.9 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.