साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउटश् का एलान

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अभिनेता की एक और नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। यह उनकी एक हिट फिल्म का सीक्वल है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जी5 ने शनिवार 23 मार्च को मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म साइलेंस : कैन यू हियर इट के सीक्वल की घोषणा की है। मनोज अब अपनी इस फिल्म के सीक्वल से फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीक्वल फिल्म का नाम साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउटश् है। फिल्म का निर्देशन अबन भरूचा देवहंस ने किया है जिन्होंने 2021 में आई फिल्म के पहले भाग साइलेंस : कैन यू हियर इट के का निर्देशन किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका को दोहराएंगे। वहीं उनके साथ अभिनेत्री प्राची देसाई भी हैं जो इंस्पेक्टर संजना के रूप में वापस आ रही हैं। निर्माताओं का कहना है कि साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउटश् में एक दिलचस्प कहानी होग जो गहरे रहस्यों और भरपूर थ्रिलर से भरपूर होगी। कहा गया है कि फिल्म का प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.