नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नईऊर्जा : योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी  का अध्यक्ष पद संभालने पर उन्हें मंगलवार को बधाई दी और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को यहां भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर श्री नबीन से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।  आशा है कि उत्तर प्रदेश को भी आपका निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पद.भार ग्रहण किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.