चैत्र नवरात्रि : राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप
2 अप्रैल शनिवार के दिन से चैत्र नवरात्रि के व्रत प्रारंभ हो जाएंगे। इन नौ दिनों में माता के भक्त कलश स्थापन करते हैं। माता की नियमित विधि विधान से पूजा करते हैं। विशेष मंत्र, दुर्गा सप्तशती आदि पाठ करके माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। यदि आप भी किसी मनोकामना को पूर्ण करना चाहते हैं और माता का आर्शिवाद प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप करें।
मेष : इस राशि के जातक नवरात्रि के 9 दिनों तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम : या फिर ॐ महायोगायै नम : मंत्र का जाप करें। हर दिन कम से कम एक माला का जाप जरूर करें।
वृष : वृष राशि के लोग माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम : या ॐ कारक्यै नम : मंत्र का जाप करें।
मिथुन : मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या फिर ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप एक माला जरूर करें।
कर्क : कर्क राशि के लोग ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें। मन की कामना पूरी होगी।
सिंह : सिंह राशि के लोग माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम : या ॐ त्रिपुरांतकायै नम : मंत्र का जाप करें।
कन्या : इस राशि के लोग नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम : या ॐ विश्वरुपायै नम : मंत्र का जाप करें। इससे आपकी कामना जल्दी पूरी होगी।
तुला : तुला राशि वाले ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम : या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें। इससे माता शीघ्र प्रसन्न होंगी और मन की इच्छा पूरी करेंगी।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोग नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करें। रोजाना एक माला जाप करने से भी माता की कृपा मिलेगी।
धनु : धनु राशि वाले लोग नवरात्रि के दिनों में ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे माता का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर : मकर राशि के लोग चैत्र नवरात्रि के समय में ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें। मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।
कुंभ : कुंभ राशि के लोग भी ॐ पां पार्वती देव्यै नम : या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें। माता प्रसन्न होकर मन की इच्छा पूरी करेंगी।
मीन : मीन राशि के जातक चैत्र नवरात्रि पर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: मंत्र का जाप करें। मनोकामना पूरी होगी।
