गोल्ड मेडल जीतकर आये बच्चों को विधायक ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। सच ही कहा गया है नदी की धार को मत रोको, इसे निर्वाध बहने दो। रहे गुलजार तट इसके इसे गुलजार रहने दो।। और शायद यही कारण रहा कि दिल्ली सरकार के न्यू कोंडली स्थित एक सरकारी विधालय के दो छात्रों ने अपने तट को गुलजार करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर मे आयोजित 11 वे राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर दौड के अंडर 16 स्पर्धा में मयंक गुजरवार और अंडर 19 में प्रिस सैनी ने गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपना बल्कि अपने स्कूल के साथ ही मुहल्ले का भी नाम रोशन किया।
इन दोनो बच्चों की प्रतिभा, लगन और मिहनत से पायी गयी इस सफलता को देखते हुए कोंडली विधानसभा के विधायक कुलदीप कुमार मोनू ने अपने कार्यालय में बुलाकर न केवल इन्हें सम्मानित किया बल्कि इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। बताया जाता है कि इन बच्चों को राष्ट्रीयव्यापी सुरक्षा अधिकार ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश कुमार के माध्यम से इनकी प्रतिभा को और निखारने के साथ ही आत्मवबल को बढाया जा रहा है ताकि वे आगे भी अपनी विजय के पताका को फहराने में कामयाब होते रहें।
