चीन प्रतिस्पर्धा में अमेरिका के बिल्कुल नजदीक


वाशिंगटन। अमेरिका की एक खुफिया अधिकारी ने प्रशासन को आगाह किया है कि विश्व प्रतिस्पर्धा में चीन मुकाबले में तेजी से निकट आ रहा है। साथ ही वह अमेरिका को विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी चुनौती दे रहा है। नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक एविरल हैंस ने अपनी एक रिपोर्ट को सीनेट की इंटेलिजेंस पर बनी सलेक्ट कमेटी में साझा किया है। यह रिपोर्ट अमेरिका के वैश्विक स्तर पर बढ़ते खतरों को लेकर है।

हैंस ने कहा कि चीन तेजी से अमेरिका से मुकाबले में निकट आ रहा है। वह वैश्विक स्थितियों को अपने पक्ष में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह पड़ोसी देशों को खुद के अनुरूप काम करने के लिए दबाव डाल रहा है। यही कारण है कि उसके कुछ देशों के साथ लगातार सीमा विवाद भी हो रहे हैं। इसके लिए वह अपनी साइबर क्षमताओं का उपयोग कर रहा है। अमेरिका में साइबर हमले उसी रणनीति का हिस्सा हैं। हैंस ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया को भी अमेरिका के लिए चुनौती देने वाला देश बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.