धीमा पड़ा पाक-चीन के बीच दोस्ती का रंग

अपने नागरिक के मारे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द घटना की पूरी जांच करने, अपराधियों की तलाश करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने को कहा है। मत्रालय ने पाकिस्तान से चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। हालांकि पाकिस्तान खूब भरोसा दिला रहा है कि हमारे देश में चीनी सुरक्षित हैं लेकिन इसके बावजूद अब चीन मान नहीं रहा और जांच के लिए अपने दूत को भेज दिया है।
विदित हो कि पाकिस्तान में मंगलवार को उत्तर पश्चिमी इलाके में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ जिसमें चीन के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पाकिस्तान और चीन के बीच दोस्ती का रंग धीमा पड़ने लगा। यह कोई पहली बार नहीं है जब चीन के लोगों की पाकिस्तान में मौत हुई है। जबसे चीन ने पाकिस्तान में अपने पैर पसारे हैं उनके लोग मारे जा रहे हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का हमले का उद्देश्य इस्लामाबाद के बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंधों में बाधा डालना है। पाकिस्तान को चीन से खौफ इतना है कि जैसे ही यह हमला हुआ पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ मंगलवार को ही इस्लामाबाद में चीनी दूतावास चले गए और वहां जाकर चीनी नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बीजिंग के राजदूत से मुलाकात भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.