बेंजामिन नेतन्‍याहू की गिरफ्तारी होने के आसार

तेल अवीव। हमास के खिलाफ जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। इजरायली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट  गाजा में युद्ध से संबंधित आरोपों पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और शीर्ष इजरायली अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी कर रहा है। टाइम्स ऑफ इजरायल ने रविवार को इजरायली सरकार सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की संभावित योजना को रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद वारंट को रोकने के लिए अभियान का नेतृत्व कर रही है। विदेश मंत्रालय भी इसमें शामिल है। एक इजरायली राजनयिक ने कहा हम हर संभावित जगह पर काम कर रहे हैं। सूत्र के मुताबिक आशंका है कि आईसीसी का सबसे प्रमुख आरोप होगा कि इजरायल ने गाजा में फिलिस्तीनियों को जानबूझकर भूखा रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.