60 साल की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स का खिताब
नई दिल्ली। कहा गया हैे कि कोई काम नहीं है मुश्किल जब किया इरादा पक्का और शायद यही कारण रहा कि अर्जेंटीना की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने रूढ़िवादिता को तोड़ा और ब्यूनस आयर्स प्रांत के लिए मिस यूनिवर्स 2024 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कर दिया। एलेजांद्रा मारिया रोड्रिगेज ने ताज पहनकर ना सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है और खूबसूरती उम्र की मोहताज नहीं होती।
बुधवार को घोषित की गई एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज की जीत न केवल उनकी उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाती है बल्कि विविधता और समावेशिता को अपनाने के लिए मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के समर्पण को भी रेखांकित करती है। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत की राजधानी ला प्लाटा की रहने वाली एलेजांद्रा पेशे से वकील और पत्रकार है जिन्होंने 18 से 73 साल की 34 अन्य महिलाओं से मुकाबला जीता।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से उनके दृढ़ संकल्प का पता चलता है क्योंकि वह मई 2024 में होने वाले मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना के अपकमिंग नेशनल चयन में ब्यूनस आयर्स का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। अगर वह विजयी होती हैं तो एलेजांद्रा मिस यूनिवर्स वर्ल्ड में ग्लोबल स्टेज पर अर्जेंटीना का झंडा फहराएंगी। प्रतियोगिताए 28 सितंबरए 2024 को मेक्सिको में आयोजित होने वाली है। एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने अपनी जीत के बाद मीडिया से कहा कि मैं सौंदर्य प्रतियोगिताओं में इस नए प्रतिमान का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि हम एक नए चरण का उद्घाटन कर रहे हैं जिसमें महिलाएं न केवल शारीरिक सुंदरता बल्कि मूल्यों का भी प्रतिनीधित्व करती हैं।
