विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर पहुंचे कुवैत

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार को कुवैत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। विदेश मंत्री ने एक्स पर कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल.याह्या का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे कुवैती नेतृत्व के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक हैं। इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल.याह्या से मुलाकात करेंगे। उनके कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक, कांसुलर और लोगों से लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने में मदद मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.