बलूचिस्तान में विस्फोट, सेना के मेजर समेत तीन मारे गये
जवाबी हमले में चार आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उपद्रवग्रस्त बलूचिस्तान के मस्तुंग ज़िले में सेना की एक गाड़ी को बम से निशाना बना गया। हमले में तीन सैनिक मारे गए और सेना की जवाबी कार्यवाही में चार आतंकवादी ढेर हो गये।
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए जवानों में सेना का मेजर रैंक का अधिकारी भी शामिल है। पाकिस्तान की इंटर.सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक मेजर, एक नायक और एक लांसनायक मारे गए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में इस हमले की निंदा करते हुए सेना की सराहना की। गौरतलब है कि बलूचिस्तानए पाकिस्तान का सीमांत प्रांत है और इसकी सीमाएं अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगी हुई हैं। यह इलाका अपनी खनिज संपदा और चीन.पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के लिए एक पारगमन केंद्र के रूप में अपनी भूमिका के रण रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है लेकिन पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लोगों से दोयम दर्जे का व्यवहार होने के कारण वहां अलगाववादी आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। ये लोग एक अलग देश बलूचिस्तान बनाने के लिए प्रयासरत हैं और पाकिस्तान सरकार पूरी ताकत से इस आंदोलन के दमन में जुटी रहती है।
