बुरे फंसे रणवीर सिंह


नई दिल्ली। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म निर्देशक शंकर ने आगामी फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसपर निर्माता वी रविचंद्रन ने शंकर को एक नोटिस भेजा है कि वह किस आधार पर फिल्म अनियन का रिमेक रणवीर सिंह के साथ बना रहे हैं। निर्माता वी. रविचंद्रन ने फिल्म निर्देशक शंकर को एक नोटिस भेजा है कि वह किस आधार पर रणवीर सिंह के साथ फिल्म अनियन की रीमेक बना रहे हैं जबकि उन्होंने इस मामले में उनकी अनुमति नहीं ली है।
एक वक्तव्य जारी कर रविचंद्रन ने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अनियन की हिंदी रीमेक बनाए जाने की बात सुनकर सदमा लगा है। रविचंद्रन ने अनियन का निर्माण किया था। यह फिल्म 2005 में आई थी। इस फिल्म में विक्रम सदा और प्रकाश राज की अहम भूमिका थी। रविचंद्रन का वक्तव्य तब आया है जब शंकर और रणवीर सिंह ने हिंदी फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसपर रविचंद्रन का वक्तव्य है अनियन फिल्म की कहानी पर हिंदी फिल्म बनाए जाने की खबर सुनकर मुझे सदमा लगा है। आप सभी जानते हैं कि इस फिल्म का निर्माता मैं हूं। पूरी फिल्म की कहानी मेरे पास है। इसके राइट्स मैंने लेखक सुजाता से खरीद लिए थे। मैंने पूरा पैसा दे दिया है। सभी रिकॉर्ड भी उपलब्ध है। मैं इस फिल्म की कहानी का मालिक हूं। इस तरह बिना मेरे अनुमति के किसी भी प्रकार का एडॉप्शन या रीमेक या कॉपी बनाना अवैध माना जाएगा।

रविचंद्रन ने आगे कहा है कि मैं आपको यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि जब आपकी फिल्म बॉयज फ्लॉप हो गई थी इसके बाद मैंने आपको अनियन बनाने का अवसर दिया था और आप मार्केट में दोबारा खड़े हुए थे। यह बहुत ही बुरी बात है कि आप उसे भूल गए हैं। मुझे लगा आप मूल्यों का पालन करेंगे। मुझे पता नहीं था कि आप इतना नीचे गिर सकते हैं। मैं आपको चेतावनी देता हूं कि आप किसी भी प्रकार से इस मामले में आगे ना बढ़े अन्यथा आप पर कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.