हसीन दिलरुबा का बनेगा सीक्वल !
साल 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने रंग जमा दिया था। ये एक मर्डर मिस्ट्री थीए जिसमें ट्विस्ट, सस्पेंस और रोमांच के साथ बोल्डनेस तड़का भी लगाया गया था। तापसी और विक्रांत मैसी की फिल्म को फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल जानकारी सामने आ रही है कि जल्दी ही फैंस को इसका सीक्वल भी देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार हसीन दिलरुबा पर के सीक्वल को तापसी और विक्रांत के साथ फिर से शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है। वहीं फिल्म निर्माता और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफिलक्स भी एक बार फिर साथ काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक, लेखिका कनिका ढिल्लन इसकी कहानी को वहां से शुरू करना चाहती हैं जहां पहला भाग खत्म हुआ था।
रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय बाजार में हसीन दिलरुबा 2021 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म के रूप में उभरी है। यही वजह है कि इसका सीक्वल लाने की योजना बन रही है। फिलहाल इसके बारे में मेकर्स या फिर कलाकारों की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
