औरों में कहां दम था और उलझ सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई। अजय देवगन और तब्बू स्टारर औरों में कहां दम था शुक्रवार 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। फिल्म भोला, द्रश्यम के बाद अजय और तब्बू एक बार फिर एक ही फिल्म में दर्शकों के सामने आए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की इसके आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके साथ ही जान्हवी कपूर की उलझ भी शुक्रवार को रिलीज़ हुई।
    अजय देवगन और तब्बू स्टारर रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में इस फिल्म की पहले दिन की कमाई जरूर निराशाजनक रही। इस फिल्म की वीकेंड कमाई बढ़ सकती है, लेकिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को अपने पहले दिन
केवल 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
       इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर उलझ पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। फिल्म ने दुनिया भर में दो करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण विनीत जैन और जंगली पिक्चर्स ने किया है। यह कहानी एक युवा आईएफएस अधिकारी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.