जयसूर्या ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार

तिरुवनंतपुरम। अभिनेता जयसूर्या ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए रविवार को आरोपों से इनकार किया और कहा कि इन आरोपों ने उन्हें, उनके परिवार और उनके हर करीबी व्यक्ति को तोड़ दिया है। पिछले एक महीने से अपने परिवार के साथ अमेरिका में मौजूद अभिनेता ने कहा कि वह कानूनी रूप से आरोपों का सामना करेंगे और उनके लौटने तक वकील उनके खिलाफ मुकदमों में सुनवाई में भाग लेंगे।
जयसूर्या ने 31 अगस्त को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्ति करते हुए फेसबुक पर कहा अपनी निजी प्रतिबद्धताओं के कारण मेरा परिवार और मैं पिछले एक महीने से अमेरिका में हूं तथा इस दौरान यौन उत्पीड़न के आधार पर दो झूठे आरोप मेरे खिलाफ लगाए गए हैं।  उन्होंने कहा स्वाभाविक रूप से इसने मुझे मेरे परिवार को और मेरे करीब हर व्यक्ति को तोड़ दिया है। मैंने कानूनी रूप से इसका सामना करने का फैसला लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.