धर्मेंद्र ने शेयर की शाहरुख खान के साथ प्यारी तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने किंग खान शाहरूख खान के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें और अपनी पर्सनल.प्रोफेसनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते हैं। धर्मेंद्र ने शाहरुख के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र शाहरुख खान को एक अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने शाहरुख को अपना बेटा बताया है। उन्होंने लिखा बेटे ही हैं ये सब। मालिक का हमेशा एहसानमंद हूंए इस मुकद्दर के लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.