फिल्म “परिंदा” के प्रदर्शन के 35 साल पूरे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिल्म परिंदा के 35 वर्ष पूरे होने पर प्रशंसकों का आभार जताया है। अनिल कपूर की फिल्म परिंदा को रिलीज हुए 35 वर्ष पूरे हो गए हैं। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। स्टोरी में फिल्म का पोस्टर लगाते हुए अनिल कपूर ने लिखा 35 साल पहले हमारे पास इसे अब तक की सबसे दमदार फिल्म  कहने का साहस,  आत्मविश्वास था। आज भी “परिंदा” समय की कसौटी पर खरी उतरती है।पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे अभी भी आश्चर्य होता है कि हमने पोस्टर पर यह डालने की हिम्मत की और दर्शकों ने इसे पूरे दिल से अपनाया। इतने वर्षों बाद भी “परिंदा” को अपने दिलों में जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया। यह एक ऐसी विरासत है जो हमेशा के लिए अमर रहेगी! परिंदा के 35 साल। गौरतलब है कि वर्ष 1989 में प्रदर्शित विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म में जैकी श्रॉफ,  अनिल कपूर,  नाना पाटेकर , माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभायी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.