“सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार वरूण धवन और जाह्ववी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को निर्देशित किया है शशांक खेतान ने।
धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म  ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” ने वरूण धवन का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा सनी संस्कारी की शायरी “येआंसू हैं मेरे’ समुंदर का जल नहीं” बारिश का क्या भरोसा, आज है कल नहीं”। जाह्ववी कपूर के पोस्टर को शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा गया है “देखने में भोली.भाली’ चंचल प्यारी लेकिन अंदर से मेलोड्रैमिक लाइक मीना कुमारी”।
फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” में वरूण धवन और जाह्नवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे शानदार कलाकार भी हैं। इस फिल्म को करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दो 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.