अगले तीन दिन में राज्यों को और मिलेंगे वैक्सिन की खेप

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अब तक देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 21.89 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अभी इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 1,77,67,850 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक मौजूद है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केंद्र ने अब तक मुफ्त व सीधे राज्यों की ओर से खरीदे जाने पर वैक्सीन की खुराकों को उपलब्ध कराया है। इसके तहत अब तक कुल वैक्सीन की 21,89, 69,250 खुराकें उपलब्ध कराई गई है।
मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन में 7 लाख वैक्सीन की खेप राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएगी। 16 जनवरी से देशभर में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब 1 मई से तीसरे फेज की प्रक्रिया जारी है। मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया है कि बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में कोरोना वायरस की 24, 30,236 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19, 85,38, 999 हुआ। वहीं 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,96,427 नए मामले सामने आए और 3,511 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद कुल संक्रमितों का अब तक का आंकड़ा 2,69,48,874 हो गया और कुल मौतों की संख्या 3,07,231 है। वहीं 3,26,850 लोगों ने कोराना वायरस को मात दे दिया । अब तक संक्रमण से स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने वालों का आंकड़ा 2,40,54,861 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.