राहुल गांधी पर भड़का चुनाव आयोग
वोट चोरी मामले पर कहा पहले सबूत दिखाएं
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि श्चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर देश में वोट चोरी कर रहा है और मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों को शामिल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में कर्नाटक की मतदाता सूचियां भी दिखाईं। कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटों की भयंकर चोरी हुई है।उनके मुताबिक महादेवपुरा में 6.5 लाख वोटों में से एक लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई। कांग्रेस के आंतरिक शोध में पता चला है कि महादेवपुरा में एक लाख से अधिक फर्जी, अमान्य पतेश् वाले बल्क वोटर थे।
राहुल गांधी के इस आरोप पर चुनाव आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी से प्रूफ मांगा है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने राहुल गांधी को लेटर लिखा है। उसने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप ने मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं को शामिल करने और पात्र मतदाताओं को बाहर करने का उल्लेख किया है। आपसे अनुरोध है कि आप मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3) (ख) के अंतर्गत संलग्न घोषणाध्शपथ पर हस्ताक्षर करके ऐसे मतदाताओं के नाम सहित वापस भेजें ताकि आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा सके।
