जानें होलिका दहन कब और किस समय

नई दिल्ली। इस वर्ष होली पर ध्रुव योग बनने जा रहा है। होली के दिन कन्या राशि में चंद्रमा गोचर होगा। वहीं, गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे, जबकि मीन राशि में शुक्र और सूर्य रहेंगे। वहीं, वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान होंगे। पंडित विवेक गैरोला के मुताबिक ज्योतिषशास्त्र में इस योग को बेहद खास माना है। इस योग में होली दहन शुभ रहेगा। इससे तरक्की के रास्ते में आने वाली वाली बाधाएं दूर होंगी।
इस साल होलिका दहन 28 मार्च (रविवार) को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक है, जबकि 29 मार्च दिन सोमवार को देशभर में रंग वाली होली खेली जाएगी।
होलिका दहन के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल – सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 50 मिनट से सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक।
सर्वार्थसिद्धि योग -सुबह 06 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक। इसके बाद शाम 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।
अमृतसिद्धि योग – सुबह 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।
