एक जून 2021 का दैनिक राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुंभ राशि का चन्द्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
वृष : राशि का स्वामी द्वितीय मिथुन राशि का होने से लक्ष्मी भाव में हो गया है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े प्रतिद्वन्दी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन, कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध प्रथम भाव भाव प्रमुख त्रिकोण में मंगल के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन हैए सचेत रहें।
कर्क : आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चन्द्रमा कुंभ राशि में गत होने से कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता हैए ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
सिंह : आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। आपके खिलाफ विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख-भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है।
कन्या : राशि का स्वामी बुध व शुक्र दोनों आज षष्टम-सप्तम भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला : आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में और आज सूर्य भी वृष का राहू के साथ ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा, ऐसे में आप आर्थिक परेशानियों का सामना करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।
वृश्चिक : आपकी राशि से चतुर्थ बृहस्पति योग शनि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
धनु : राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ में है। चन्द्रमा आज कुंभ राशि तृतीय भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलताए घर में धन धान्य की वृद्धिए कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभ व्यय.मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर : राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में मार्गी है किन्तु चन्द्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है द्वितीय भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है ध्यान रखें।
कुंभ : राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में स्वतन्त्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई.बन्धुओं से मतभेद और क्रोध अधिक न करें।
मीन : आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से द्वादश भाव में कुंभ राशि का होकर विद्यमान है। चन्द्रमा भी एकादश भाग्य भवन में चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नये स्रोत सामने आयेंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।
