उदीयमान सूर्य के अर्ध्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से कोंडली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार मोनू द्वारा मात्र तीन दिनों के अंदर किए गए प्रयास से आस्था का महापवर्द्य छठ मयूर विहार फेज थ्री स्थित रेड फॉक्स स्थित पार्क में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक द्वारा जहां गढे खुदवाकर घाटों की व्यवस्था की गई वहीं छठ ब्रतधारियों को किसी प्रकार की असुवधिा न हो इसके लिए विधायक के साथ ही सारे कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्क की पूरी साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही घाटों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री कमलेश ने जहां उद्घोषक के रूप में समय-समय पर ब्रतधारियों के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए नजर आए वहीं कोंडली विधानसभा यूथ विंग के प्रभारी मनमोहन सिंह भानू भी हर आने जाने वाले लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखा था जिससे कि इस पर्व पर किसी ब्रतधारियों को कोई असुविधा न हो। श्री भानू के अलावे कोडली विधानसभा अध्यक्ष अनिता भट्रट भी इस अवसर पर काफी सक्रिय नजर आयी। इस अवसर पर जहां सिविल डिफेंस से जुडे लोगों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौजूद नजर आए वहीं स्थानीय पुलिस भी सक्रिय नजर आयी। पुलिस के जवान भी व्यवस्था को संभालने में जुटे नजर आए।
इस जगह पर आए ब्रतधारियों में से एक अजय ने बताया कि कम समय में विधायक एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का आयोजन कराया जाना काफी सराहनीय है। इसी तरह से एक अन्य श्रद्धालु रीता श्रीवास्तव ने नताया कि यहां भगवान भास्कर को अर्ध्य देने में किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना नहीं करना पडा। कम समय में इस तरह के कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाना इस बात का साफ संदेश देता है कि कोई काम नहीं है मुश्किल जब किया इरादा पक्का। इन्होंने विधायक के साथ ही तमाम कार्यकर्तााअें के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
