धन-धान्य और सुख.समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं:
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं यदि आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मुख्य द्वार के कोने में गुलाल छिड़कना चाहिए। साथ ही शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त धन की कामना करें। शास्त्रों के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही धन दौलत में वृद्धि भी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.